फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंतर जनपदीय स्थानांतरण में आए 32 शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत विभिन्न जिलों से जिले में आए कुल 32 सहायक अध्यापकों को बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विद्यालय का आवंटन कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि समिति के समक्ष आए सभी 32 सहायक अध्यापकों को ब्लॉकवार विद्यालयों का आवंटन किया गया। ऑनलाइन आवंटन से मिठौरा ब्लॉक में सर्वाधिक छह, सदर व धानी में चार-चार, नौतनवां, निचलौल व फरेंदा मेें तीन-तीन, घुघली में एक तथा पनियरा, परतावल, लक्ष्मीपुर व सिसवां में दो-दो शिक्षकों को तैनात किया गया है। आवंटन की प्रकिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में लिपिक संजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें