फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चंडीथान गांव व एसएसबी बीओपी मार्ग गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा ब्लाॅक अंतर्गत चंडीथान गांव व एसएसबी बीओपी को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पूर्व प्रधान बाबूलाल यादव ने कहा कि एसएसबी बीओपी और गांव चंडीथान का यही एक प्रमुख रास्ता है। गांव के देवेंद्र यादव, राममिलन यादव, कमलेश मौर्या ने बताया कि लगभग तीन वर्षों से सड़क खराब है। बारिश के मौसम में दिक्कत बढ़ जाती है। ग्राम प्रधान लक्खीचंद ने कहा कि इस रास्ते वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अवर अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि एक माह के अंदर सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें