फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह विकास खंडों में आज स्कूली वाहन डाटा किया जाएगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय से मौजूद रहेगी टीम
विज्ञापन

महराजगंज। आज जनपद के छह विकास खंडों में एआरटीओ कार्यालय व माध्यमिक शिक्षा के परिवहन नोडल व बीईओ की मौजूदगी में स्कूली वाहनों को आन बोर्ड करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। शिविर में छह कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय की तरफ से उपस्थित रहेंगे। यह माध्यमिक व बेसिक मान्यता प्राप्त स्कूलों के वाहनों की रियल टाइम फीडिंग करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से बनाए गए नोडल शिक्षक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि एआरटीओ, डीआईओएस व बीएसए के संयुक्त निर्देश क्रम में आज लक्ष्मीपुर में ब्लाक परिसर, निचलौल में दामोदरी पोखरा, नौतनवां में नौतनवां इंटर कालेज, सिसवां में एमजी इंटर कालेज, मिठौरा में निर्मला इंटर कॉलेज व पनियरा ब्लॉक परिसर में पंजीकृत स्कूल अपने वाहनों का डाटा फीड करा सकते हैं। अगर शिविर में ऑन बोर्ड करने की प्रक्रिया में नहीं पहुंचते तो इसके लिए स्कूल प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे। क्योंकि इस शिविर के बाद अगर स्कूल गाड़ियां मानक अनुरूप जांच में नहीं मिली तो मान्यता समाप्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर स्कूली वाहनों को ऑन बोर्ड करने के लिए आज शिविर लगाया जा रहा है। शेष ब्लॉक में 14 को यह शिविर लगाया जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें