फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवां निवासी नइमउल्लाह उर्फ लड्डन पुत्र जुम्मा ने शनिवार को दिन में करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि नइमउल्लाह उर्फ लड्डन लंबे समय से घरेलू कलह के चलते मानसिक तनाव में था। पत्नी व माता-पिता से लगातार हो रहे विवाद से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, वह करीब पांच माह पहले विदेश से लौटा है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे व माता-पिता हैं। सूचना पर 112 नंबर व पुलिस पहुंची। स्थिति को देखते हुए बिना देर किए थानाध्यक्ष ने पीआरवी की गाड़ी से ही तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार नइमउल्लाह उर्फ लड्डन की हालत में सुधार है और व्यक्ति खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें