फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबी कूद में शशिकला, ऊंची कूद में काजल अव्वल

Wed, 14 Feb 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीत की छलांग लगाती युवती। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के साथ सभी विधानसभाओं में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिला खेल स्टेडियम में स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में शशिकला ने प्रथम व सविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में काजल ने प्रथम स्थान तो सुष्मिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोलाक्षेपण में सुनीता ने प्रथम स्थान व साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में माही ने प्रथम तो रोशनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में काजल प्रथम व नीशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निरमा प्रथम व मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में करीना प्रथम व सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के 60 किलो कुश्ती में बृजेश प्रथम व अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 65 किलो धीरेंद्र प्रथम व राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 70 में रविंद्र ने प्रथम व मोनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
75 किलो में राजन ने प्रथम तो इजमाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सलीम ने प्रथम व विकास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दुर्गेश प्रथम व आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोमनाथ प्रथम व कुबेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ऋषिकेश ने प्रथम व अनूप कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में धीरज चौधरी प्रथम व सुशील कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में ओमप्रकाश प्रथम व रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोलाक्षेपण में आकाश प्रथम व अनिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें