महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया टोला मुरलीबारी में एक घर में दीवार खुदाई के दौरान कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन्य जीव रक्षक ने कोबरा को बाहर निकाला तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सिंदुरिया के मुरलीबारी टोले पर पिंटू पटेल के घर पुराने दीवार की खोदाई की जा रही थी तभी कोबरा सांप दिखाई दिया। खोदाई कर रहे मजदूरों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन्य जीव रक्षक राम बचन साहनी ने अपनी टीम के सदस्य इंसाद अली और सुभाष पटवा के साथ पहुंचकर, कुछ ही देर की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।