फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Thu, 08 Mar 2018 12:11 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की सभी तहसीलों में 11 सूत्री मांगों के समर्थन में संग्रह अमीनों का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान संग्रह अमीनों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। निचलौल, नौतनवां, फरेन्दा में भी अमीन संघ ने धरना दिया।
विज्ञापन

 सदर तहसील के संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखी कर रही है। अगर सरकार ने मांगों को पूूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। भोला प्रसाद ने मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि संग्रह अमीनों की एसडीएम के साथ मासिक तथा डीएम के साथ तिमाही बैठक की जाए। संवर्ग की पदोन्नति पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर बहाल किया जाए। धरना देने वाले संग्रह अमीनों में जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल, निसार अहमद, भगवंत प्रसाद, रामबृक्ष यादव, रवींद्र दूबे, रामदुलारे, श्यामनाथ आदि शामिल है। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष शैलेश, उमेश, रामरतन, अभिमन्यु मणि, गजेंद्र सिंह, रघुनाथ, कौलेंद्र दूबे, उदयभान सिंह, अरुणेंद्र पांडेय आदि धरने में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें