फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण का हुआ समापन

Mon, 28 Oct 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई के सौजन्य से सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर निचलौल स्थित मनु लाॅ काॅलेज में रविवार को संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने किया। शिविर में 72 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

जिला प्रचारक सूर्य प्रभात ने बताया कि प्रशिक्षु के पूरे दिन की दिनचर्या पहले से तय रहती है। सभी कार्यक्रम उसी अनुसार आयोजित किए जाते हैं। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। प्रशिक्षण की सकुशल संपन्न होने पर सभी का धन्यवाद किया।
प्रशिक्षण में प्रथम दिवस वर्ग कार्यवाह शिवाकांत ने संघ की स्थापना के विषय में बताते हुए कहा कि 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डाॅ. केशव राव बलीराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। दूसरे दिन जीवेश मिश्रा ने डाॅ. हेडगेवार बचपन से ही राष्ट्रप्रेमी थे। उन्हें अंग्रेजों से घृणा थी और उनका स्वभाव क्रांतिकारी था। तीसरे दिन कार्यवाह खूबलाल ने गुरुजी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश ने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्तित्व निर्माण में अहम रोल अदा करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं की अन्य जिज्ञासा को भी शांत किया।चौ थे दिन प्रात प्रचारक प्रमुख सुनील ने संघ की प्रार्थना के विषय में बताते हुए कहा कि प्रार्थना सर्व समाज को जानने-समझने का अवसर प्रदान करती है। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने भारत के गौरवशाली अतीत के विषय में बताते हुए कहा के भारत का अतीत गौरवशाली व शक्तिशाली था। जिला प्रचारक राममोहन ने भगवा ध्वज के बारे में बताते हुए कहा कि आदि काल से ही यही भगवा ध्वज सनातन धर्म का नेतृत्व कर रहा है। जिला कार्यवाह अनिल ने क्रमिक विकास के बारे में बताते हुए कहा कि संघ समाज के हर क्षेत्र में कार्य करते हुए शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। प्रशिक्षण में रणजीत, आशीष, शेषमणि, शिलचरण, प्रेम बहादुर, श्यामसुंदर, आलोक, आदित्य,आदर्श, सूरज, सतीश, फरेंद्र, मदन गोपाल व आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें