फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवरात्र पर खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी नवरात्र पर्व के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। घुघली में एक और सिसवा के दो दुकानों से नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर यह अभियान शुरू हुआ है। जिलाधिकारी और प्रभारी सहायक (खाद्य) द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने घुघली बाजार में एक किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से बेसन का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया। सिसवा बाजार में दो दुकानों से तिन्नी चावल, पनीर और साबूदाना के नमूने संग्रहित किए गए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह और पवन कुमार गोंड शामिल थे। प्रभारी सहायक (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने कहा कि मिलावट के खिलाफ आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें