फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त बुधवार को जिले के 3.39 लाख किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई इस राशि को किसान रबी फसल की बोआई के लिए खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में लगभग 5 लाख किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। ऐसे किसान जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली है उनका विवरण सम्मान निधि के लिए भेजा गया। किसानों के खाते में बुधवार 2 हजार रुपये की धनराशि पहुंच गई।
किसान मन बहाल चौधरी और संतोष पटेल ने बताया कि खरीफ की फसल बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित हो गई थी। किसान रबी की बोआई के लिए परेशान थे। सम्मान निधि उपयोगी साबित होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत अब तक 21 किस्त किसानों को जारी हो चुके हैं। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद से जितने किसानों का डाटा भेजा गया था उन सभी के खाते में बुधवार को सम्मान निधि पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें