महराजगंज। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार ने ई-ऑफिस पर लॉगिन नहीं करने वाले कर्मियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को लॉगिन कर ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल परिचालित करने बाद ही वेतन जारी करने का निर्देश दिया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा कि ई-आफिस पर विगत तीन माह से लाॅगिन न करने वाले कार्मियों का आगामी माह का वेतन उनकी ओर से लाॅगिन किए जाने और इस आशय का प्रमाण पत्र मनोज कुमार, उप निदेशक/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, निरंकार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के स्तर से प्राप्त होने के बाद ही वेतन जारी होगा। संवाद