महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आईवीआरएस रिपोर्ट के आधार पर फल व दूध वितरण में लापरवाही पर छह शिक्षकों का वेतन बाधित कर दिया। साथ ही सात ग्राम प्रधानों पर मध्याह्न भोजन योजना में सहयोग न देने के लिए डीपीआरओ को कार्रवाई का पत्र जारी किया गया है।
बीते दिनों बीएसए रिद्धि पांडेय ने जनपद के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। कुछ जगह फल दूध न वितरित होने की स्थिति तो कुछ स्कूलों की जर्जरता के पीछे प्रधानों के असहयोग की बात सामने आई। मंगलवार को बीएसए ने आईवीआरएस ( दैनिक अनुश्रवण प्रणाली) रिपोर्ट के आधार पर मिड डे मील में दूध व फल न उपलब्ध कराने के कारण अचलगढ़ प्रधानाध्यापक राकेश प्रजापति, रानीपुर में तैनात सोनम मोदनवाल, वेदमती सिंदुरिया, अनूप कुमार सिंह पिपरा खुर्द, दिनेश यादव परसा सेवतरी व मटहनिया में तैनात प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी का वेतन बाधित करने का आदेश पत्र जारी कर दिया है। संवाद