फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित चार माइक्रो आब्जर्वर का वेतन रोका

Mon, 13 May 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को विकास सभागार में मतदान में लगे माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। चार कर्मी अनुपस्थित रहे जिनका वेतन बाधित करने का आदेश सीडीओ संतोष कुमार ने दिया। कहा कि कर्तव्य से विमुख रहने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि 2084 बूथों पर मतदान को देखते हुए 216 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती है। 24 रिजर्व व 10 प्रतिशत अतिरिक्त 384 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को ही माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाएगा। द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में 150 में से 146 कर्मी अनुपस्थित रहे तो चार गैर मौजूद रहे। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों का भी का वेतन बाधित करने का आदेश दिया। कार्मिकों को बूथ पर होने वाली गतिविधियां व गाइडलाइन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर, डीसी एनआरएलएम बृजभूषण सिंह, नवीन सहगल, सभी बीडीओ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें