फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो खंड विकास अधिकारियों समेत तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- आवास के निर्माण को तीव्र गति से पूरा कराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्टेडियम निर्माण के लिए ब्लॉक स्तर पर भूमि को चिह्नित न करना घुघली व लक्ष्मीपुर के खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ गया। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न होने व शिथिल पर्यणेक्षण पर मिठौरा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत की भी मुश्किल बढ़ गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सभी का वेतन रोक दिया है। बृजमनगंज के सहायक विकास अधिकारी उद्योग, सेवा व व्यवसाय का दो दिन का वेतन काटने को कहा है।
उन्होंने यह कार्रवाई शुक्रवार की देर शाम खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत की बैठक में की। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर बन रहे आवासों के कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज को निर्देशित किया कि वे टीएचआर प्लांट पर जाकर उत्पादन देखें। सुनिश्चित करें कि पोषाहार की गुणवत्ता बेहतर हो तथा रविवार तक उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। विद्यालयों में राशन को रखने की सुदृढ़ व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग लैब का निर्माण 30 अक्तूबर तक पूरा कराया जाए। सभी अन्नपूर्णा आवास को 10 नवंबर तक पूरा कराएं। सोमवार की शाम पांच बजे तक क्षेत्र पंचायत की सभी कार्ययोजना को आनलाइन फीड किया जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी करूणाकर अदीब, परियोजना निदेशक आरडी चौधरी, उप निदेशक रामशिष्ट के साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें