मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया फैजुल उलूम में शुक्रवार को ग्यारहवीं शरीफ का त्योहार मनाया गया। मिलाद की महफिल सजाकर बड़े पीर के नाम से मशहूर अब्दुल कादिर जिलानी की याद में जलसा किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन रहे। उन्होंने कहा बड़े पीर के नाम से मशहूर अब्दुल कादिर जिलानी जिंदा पीर हैं। वे बचपन से ही अपनी करामातों (चमत्कार) के लिए मशहूर रहे। दस वर्ष की आयु में पढ़ने के लिए जाते समय उनकी मां ने कहा था कि बेटा कभी झूठ नहीं बोलना। मां की बात मानकर उन्होंने जीवन भर झूठ नहीं बोला। जीवन भर अल्लाह की इबादत में लगे रहे। कारी मोहम्मद अली ने कहा कि गौस पाक ने अपने जीवन में सदा सत्य बोलने का उपदेश दिया। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने नात शरीफ (धार्मिक गीत) पढ़ी। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक शहाबुद्दीन अंसारी, अली रजा सदर, शब्बीर हसन आदि उपस्थित रहे। संवाद