मतदान प्रतिशत बढ़ाने को हुई नौकायन प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
कोठीभार (महराजगंज)। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिसवा विकास खंड के ग्राम पंचायत शेषपुर में गुरुवार को नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उपेंद्र प्रथम, विजय द्वितीय व शिब्बू तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय रहे। उन्होंने मतदान जागरूकता के लिए लोगों को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार चुनाव में वोट 75 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना है। अधिकारियों की टीम गांवों में पहुंचकर इसके लिए लोगों को जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत ही ग्राम सभा शेषपुर के ताल में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उधर, दौड़ मंजिसमें 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नौका दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह सजवान ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। कही कोई गड़बड़ी की आशंका हो तो तुंरत पुलिस को सूचना दें। वोट प्रतिशत बढ़ाने में सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान मुख्य विकास अघिकारी पवन अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सिसवा उदय प्रताप सिंह, मनोज त्यागी, सीओ रणविजय सिंह, एसडीएम देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।