फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू नहीं हुई सफारी की बुकिंग, काउंटर पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू नहीं हुई सफारी की बुकिंग, काउंटर पर ताला
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार में शुरू हुई जंगल सफारी की बुकिंग दूसरे दिन बुधवार को शुरू नहीं हो सकी। बुकिंग काउंटर पर ताला लटका रहा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के कारण बुकिंग नहीं हो सकी। दो-तीन दिनों में व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
बता दें कि चौक बाजार में जंगल सफारी की शुरुआत की पहली बार कवायद इसी साल अप्रैल माह में की गई थी। बाद में बारिश व अन्य कारणों से इसका संचालन नहीं हो सका। अब मंगलवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया। उन्होंने इसे बहुत बड़ी उपलब्धि भी बताया। लेकिन, अगले ही दिन व्यवस्था फुस्स हो गई।
विज्ञापन

सफारी के लिए बुकिंग उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म की वेबसाइट upecotourism.in तथा www.sohagibarwa.dot.in पर व्यवस्था की गई है। तकनीकी प्रयोग करने वाले लोग आनलाइन बुकिंग कर लाभ उठा सकते हैं, मगर स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सहूलियत देने के उद्देश्य से टिकट काउंटर की स्थापना की गई गई है।
बुधवार को दक्षिणी चौक रेंज के प्रवेशद्वार पर बने टिकट काउंटर पर ताला लटका मिला। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से जंगल के अंदर सफारी वाहन का संचालन प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन

नेटवर्क संबंधी समस्या की वजह से बुकिंग काउंटर शुरू नहीं हो सका। दो से तीन दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा। बुकिंग के इच्छुक लोग सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
- पुष्प कुमार कांधला, डीएफओ सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें