पंद्रह हजार चुनावी मतपत्रों के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
सोनौली। नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान जगरनाथपुर ग्रामीण नगर पालिका-2 दशौता के पास प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों के चुनाव से संबंधित 15,000 मतपत्रों के साथ भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी रमेश राणा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय एजाज अहमद के रूप में हुई है, जिसका पता नरकटिया ग्राम पंचायत-14, पश्चिमी चंपारण, बिहार, भारत है।
क्षेत्र पुलिस कार्यालय पोखरिया और बीओपी भीखमपुर परसा से तैनात संयुक्त टीम की ओर से भारत से नेपाल के दशौता की ओर आ रही मोटरसाइकिल की जांच के दौरान मतपत्र पाए गए। मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बोरी में मतपत्र मिले।