समस्याओं को लेकर सफाई कर्मियों ने ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों की ओर से समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर बैठक की गई। इसमें जिलाध्यक्ष की ओर से सामूहिक समस्याओं को गिनाते हुए उसके निराकरण के पत्र डीपीआरओ को सौंपे गए।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को शासन की ओर से ठेला, बेल्चा, झाड़ू, फावड़ा, खुरपा, साबुन आदि सामग्री दी जाती है, लेकिन वह किसी कर्मचारी को नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही सभी के बैंक खाते राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाए जाए। बिना आदेश किसी को संबंधित गांव से इतर कार्य के लिए न लगाया जाए।
कहा कि बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबित कर दिया जाना बंद होना चाहिए। ऐसा नहीं होने के कारण कर्मचारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलामंत्री रामजीत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण अबिलंब कराया जाना चाहिए। बैठक को काशी चौधरी, धर्मेंद्र, कमलकिशोर, संतराज, सुनील, बृजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्याम सुंदर, विजय कुमार, हृदेश चौबे, विजय प्रकाश, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।