महराजगंज। सर्किट हाउस गोरखपुर में बुधवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण मार्गों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे आम जनता, किसान और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी हो रही है। विधायक ने मंत्री को पत्र सौंपते हुए सदर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों के जीर्णोद्धार तथा नए सड़क निर्माण कार्यों की मांग की। इनमें कई ग्रामीण संपर्क मार्ग और मुख्य लिंक रोड शामिल हैं जो दैनिक जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं।