परतावल। बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम ने विधानसभा पनियरा की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। इस नवगठित कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जा सके।
घोषित कमेटी के अनुसार सदानंद भारती को अध्यक्ष, गुड्डू खान को उपाध्यक्ष, कृष्णा निषाद को महासचिव, हरिसेवक गौतम को सचिव तथा राकेश दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं से समन्वय और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई है। इस संबंध में मंडल प्रभारी घनश्याम दास ने बताया कि नई कमेटी के गठन से पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।