फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रस्क के पैकेटों पर जरूरी जानकारी नहीं, 242 पेटियां सीज

Wed, 16 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, पानी और बेकरी के चार नमूने लिए
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले में बेकरी और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों की जांच कर कार्रवाई की। लखीमा थरुवा स्थित फूड प्रोडक्ट की बेकरी निर्माण इकाई में रस्क के पैकेटों पर आवश्यक विवरण अंकित नहीं मिलने पर टीम ने 242 पेटियां सीज कर दीं। सीज रस्क की अनुमानित कीमत 67,760 रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो वाटर प्लांट से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।


प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने एक इंटरप्राइजेज वाटर प्लांट से टाइम ऑन ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया। इसके बाद एक अन्य इंटरप्राइजेज वाटर प्लांट का निरीक्षण कर हिलवेव ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद टीम ने लखीमा थरुवा स्थित फूड प्रोडक्ट की बेकरी निर्माण इकाई की जांच की। यहां ग्लूटेन सोया फ्लोर और मेहमान मिल्क रस्क के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया कि रस्क के पैकेटों पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं मिली। इसके चलते 242 पेटियों को मौके पर ही सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया। सीज किए गए रस्क की कीमत करीब 67,760 रुपये है। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु जयंत, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें