फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास से ही देश आगे बढ़ेगा: पांडेय

Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार/रतनपुर। जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मारक पीजी कॉलेज देवपुर अड्डा में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कहा कि गांवों के विकास हुए बगैर देश का विकास संभव नहीं है। इस विकास में स्थानीय प्रतिनिधियों का विशेष योगदान होता है।
विज्ञापन


 विप सभापति ने कहा कि देश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। प्रधान और बीडीसी गांव के प्रत्येक नागरिक से जुड़े होते हैं। इन प्रतिनिधियों को गांव के लोगों और विकास योग्य आवश्यकताएं भली भांति पता रहती हैं। पंचायती राज के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में विकास कार्य और पात्र लाभार्थियों के चयन और निर्वहन की जिम्मेदारी स्थानीय प्रतिनिधि की होती है।

इस मौके पर लक्ष्मीपुर के ब्लॉक प्रमुख सतीश पांडेय, सदा मोहन उपाध्याय, कृपाशंकर पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य दीपू पाण्डेय और मुकेश उपाध्याय, मजहर खान, गुड्डू ठाकुर, कोमल यादव एवं विजय बहादुर आदि ढाई सौ से अधिक ग्रामप्रधान तथा बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें