महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर आठ रंगपालनगर की रहने वाली महिला रूपा की गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को देर शाम जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत का होना पाया गया। इसकी पुष्टि एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने भी की।
हरिहरपुर वार्ड-8 निवासी रूपा (28) पत्नी मनीष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि देर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, जिसमें गला दबाने से मौत का होना पाया गया है। मृतका के मायके वालों ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामला संदिग्ध है।