फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चल रहे ओवरलोड टेंपो

Wed, 20 Jun 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बेखौफ चल रहे ओवरलोड टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। सोमवार को हुए टेंपो और डंपर में टक्कर से मौत के बाद भी पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। मंगलवार को जिले में तमाम स्थानों पर ओवरलोड़ टेंपो धड़ल्ले से संचालित दिखे। निर्धारित से ज्यादा सवारी भरकर आसानी से नगर चौकी के करीब से टेंपो दिन भर चलते रहे। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहवां चौराहे के पास हुई दुर्घटना में एक बच्ची समेत चार लोगों की जान चली गई थी। टेंपो में चालक समेत 15 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में पुलिस और यातायात विभाग के प्रति लोगों मे इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि यदि यह दोनों महकमा सचेत होता तो शायद यह हादसा न होता। लोगों का कहना है कि  स्कूल वाहन के हादसे से प्रशासन व सरकार जिस तेजी से मान्यता से लेकर वाहनों की छानबीन की, उतनी ही सक्रियता आवेरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए बरती जाती तो चार लोगों की मौत नहीं होती।  
मंगलवार को  सोनौली और नौतनवां थाना क्षेत्र के प्रमुख सड़कों पर ओवरलोड टेंपो चलते दिखे। वहीं दूसरी ओर महराजगंज नगर में भी टेंपो में ओवरलोड सवारी भरकर चालक आराम से फर्राटा भरते दिखे। शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले कन्हैया लाल वर्मा ने कहा कि हादसे से प्रशासन को सबक लेना चाहिए। घटना के बाद शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओवरलोड वाहन दुर्घटना के प्रमुख कारक हैं। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। यातायात नियमों के पालन समेत अन्य जरूरी बिंदुओं पर जागरूक भी किया जाता है। एआरटीओ रामचंद्र भारती ने कहा कि जल्दी ही अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें