फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 5000 मीटर दौड़ में रामसूरत और 2500 मीटर में पूनम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसिसवा बाजार। रोटरी क्लब निचलौल की ओर से सिसवा कस्बे में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में रामसूरत ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 2500 मीटर दौड़ में पूनम निषाद ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में रवि दूसरे और फरियाद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में उमा साहनी ने दूसरा और प्रिया थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को क्लब की ओर से प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कैप्टन मानवेन्द्र सिंह, सचिव अरुण पांडेय, डॉ. पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया, दीपक सिंह, अंकित शुक्ला, शिव सोनी, कृष्ण मुरारी सिंह, देवेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, गोपाल यादव और मोहम्मद हसीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें