महराजगंज। उत्तर खेल निदेशालय व क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 40वीं इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को होगा। इसमें भाग लेकर धावक नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन बालक व बालिका दोनों के लिए है। 42.195 किमी यह मैराथन प्रयागराज के आनंद भवन से महामना स्टेडियम तक रखी गई है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय को क्रमशः 2 लाख, एक लाख, 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 11 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक धावक क्षेत्रीय खेल कार्यालय संपर्क कर 17 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद