फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीर गाथा 5.0 के नामांकन में तीसरे स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता का भाव मजबूत करने के लिए संचालित वीरगाथा पोर्टल 5.0 में जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। पिछली बार जनपद टॉपटेन में 9वें स्थान पर था।
विज्ञापन

इस बार शेष समय को देखते हुए तय है कि जनपद अपना पिछला रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड कायम करेगा। मंगलवार को शासन की तरफ से जारी रैंकिंग के अनुसार महराजगंज से आगे शाहजहांपुर दूसरे और बुलंदशहर पहले स्थान पर है।
शिक्षा मंत्रालय व भारत सरकार की संयुक्त पहल पर वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में जिले की स्थिति उत्साहजनक है। राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से जारी निर्देश पत्र के क्रम में माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों की सहभागिता कराते हुए राष्ट्रीयता का भाव मजबूत कराना था। राज्य परियोजना कार्यालय से जारी पत्र में 10 नवंबर तक विद्यालय स्तर की गतिविधियां पूरी कर माई जीओवी पोर्टल पर अपलोडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर न सिर्फ नामांकन किया बल्कि प्रविष्टि दर्ज करने में भी सतर्कता बरती।
इस वजह से अंतिम तिथि 6 दिन शेष रहते जिले को रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल हुआ। मंडल के अन्य जनपदों में देवरिया 21वें, कुशीनगर 51 और गोरखपुर 55वें स्थान पर है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी स्कूलों को प्रविष्टि अपलोडिंग में तेजी लाने का निर्देश जारी किया है ताकि जिला पहले स्थान पर पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें