फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद हंगामा, धरने पर बैठे

Sun, 25 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रविवार की रात इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद घर वालों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद सीएमएस व पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही के वजह से मरीज की मौत हुई।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पतरेंगवा निवासी हरदेव चार दिन से जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती थे। उनको चोट लगने के बाद से घर वाले भर्ती कराए थे।
अस्पताल में भर्ती के दौरान से ही अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही थी। रविवार की देर रात हरदेव की खून की कमी से मौत हो गई।
मौत की खबर जैसे ही घर वाले और उनके जानने वालों को हुई तो जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि डाक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है।
उसके बाद ग्राम प्रधान सीताराम के नेतृत्व में प्रमोद गुप्ता, रामराज चौरसिया, विजय, राजीव, रवि समेत एक दर्जन की संख्या में लोग जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि डाक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही से मौत हुई है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब आधा घंटे बाद सवा नौ बजे सीएमएस व इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण मिश्र के पहुंचने  और उनके आश्वासन के बाद लोग माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें