फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम ताक पर : 83 कोचिंग पंजीकृत...संचालित 700 से अधिक

Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में सिर्फ 83 कोचिंग ही पंजीकृत हैं, जबकि जनपद में 700 से अधिक कोचिंग संचालित हैं। अब इनके संचालकों पर यूपी बोर्ड के निर्देश पर सख्ती शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


पंजीकरण के बिना चल रहे कोचिंग बंद करने की तैयारी शुरू हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिनका पंजीकरण है उन्हें भी नवीनीकरण कराना है। 15 के बाद जांच अभियान प्रभावी होगा जिसमें पंजीकरण न मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
16 जुलाई से जनपद में कोचिंग सेंटरों की पड़ताल होगी। रजिस्ट्रेशन न होने पर कोचिंग बंद कराते हुए स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। जिले में 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैंं। राजकीय, वित्तपोषित से लेकर वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कोचिंग के सहारे परीक्षा की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन

फरेंदा, निचलौल, नौतनवां, ठूठीबारी, घुघली, सिसवां, पनियरा में छोटे-बड़े करीब 700 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन जिले में सिर्फ 83 पंजीकृत है। गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर को विभाग ने आखिरी 15 दिन का मौका पंजीकरण के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें