फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्गा पूजा की डोल में किया हंगामा मौलाना समेत 17 लोगों पर केस

Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मिश्रवलिया में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा डोल में लहरा रहे झंडे को लेकर एक समुदाय के युवकों ने हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस और पीएससी बल से गांव छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस ने मौलाना समेत 12 नामजद सहित 17 लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मिश्रवलिया गांव में हर वर्ष दुर्गा पूजा डोल का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी हरिओम पांडेय व अन्य ग्रामीण मां दुर्गा का डोल रखे हुए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे डोल का जुलूस गाजे बाजे के साथ शिव मंदिर से शुरू हुआ था।
सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की टीम भी लगी थी। जुलूस शिव मंदिर से निकल एक समुदाय के मोहल्ले को पार कर नूरी जामा मस्जिद के पास पहुंचा था। इस बीच जुलूस में लहरा रहे धार्मिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मौलाना परवेज, आशिक शेख, खैरुल्लाह, अब्दुल गनी, बेलाल, गुलाम, अजहरूद्दीन, नुरुल्लाह, आबिद अंसारी, असलम उर्फ पहाड़ी, निजाम, सहाबुद्दीन उर्फ मलकोका के साथ ही पांच अज्ञात सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में पुलिस और पीएससी बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें