फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले दिन ही फेल हो गया सर्वर, परेशान रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से खुली साइट तो फेल बताने लगा सर्वर
विज्ञापन

दोपहर में जान सका विभाग, देर शाम हुआ दुरुस्त
महराजगंज। दो माह के इंतजार के बाद सोमवार को शुरू आरटीई आवेदन का साइट का सर्वर फेल हो गया। इस वजह से सहज जन सेवा केंद्र व साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे अभिभावकों को निराश होना पड़ा। दोपहर बाद सर्वर की समस्या बीएसए आफिस तक पहुंची तो पता चला कि राज्यस्तर पर यह समस्या आ रही है। तकनीकी समस्या को देर शाम दुरुस्त कराया गया तो कुछ अभिभावकों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम निजी स्कूलों में निम्न आय वर्ग के अभिभावकों को सहूलियत देती है जिससे वह भी अपने बच्चों को इन महंगे निजी स्कूलों में दाखिला दिला सकें। पिछले शैक्षिक सत्र में यह प्रक्रिया दिसम्बर में प्रारंभ हो गई थी लेकिन इस बार कुछ अपडेट वर्जन लाने के लिए फीचर अपडेट हो रहे थे। दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय थी लेकिन पहले दिन सर्वर ने लोगों को निराश किया। मुख्यालय निवासी धीरेंद्र निगम ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से 10 बजे तक सदर कोतवाली के निकट स्थित कैफे पर आवेदन के लिए रुके रहे लेकिन आवेदन की साइट नहीं खुल रही थी। ऐसी ही समस्या से यहां वीरेन्द्र गुप्ता, दीपक व नसीम भी परेशान मिले।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक तकनीकी फाल्ट समस्या नहीं दुरुस्त हुई तो अभिभावकों की शिकायत बीएसए कार्यालय पहुंची तो जानकारी राज्य स्तर तक पहुंचाई गई। राज्य स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद समस्या देर शाम तक दुरुस्त हो सकी। मेगा कंप्यूटर के ब्रिज जायसवाल ने बताया कि शाम छह बजे के बाद साइट खुलने लगी जिसके बाद दो अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन कराया लेकिन शाम पांच बजे तक 24 की संख्या में अभिभावक लौटाए गए।
विज्ञापन

वर्जन
सर्वर की तकनीकी समस्या से आरटीई की साइट जिले में बाधित थी। सूचना मिली तो इससे शिक्षा महानिदेशक कार्यालय को अवगत कराकर गड़बड़ी ठीक करा दी गई। देर शाम से आवेदन प्रक्रिया जिले में प्रभावी हो गई। एक साथ अधिक संख्या में लोगों के साइट पर जाने के कारण अत्यधिक लोड के कारण साइट फाल्ट में चली गई थी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें