महराजगंज। शनिवार को नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के कार्यकर्ताओं ने नगर के एक मैरिज हाल में पहले बैठक की। इसके बाद पूरे नगर में पद संचलन किया। पद संचलन के समय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए।
संघ के जिला प्रचारक संदीप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से पद संचलन शुरू हुआ।पद संचलन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, लोगों ने जगह जगह फूलों की वर्षा की। पद संचलन सक्सेना चौक बलिया पुल होते पेट्रोल पंप तक गया, वहां से पुन उसी रास्ते वापस आकर सक्सेना चौक होते मऊपाकड़ मंदिर तक गया। वहां से चौक रोड होते कॉलेज रोड पर पहुंचा तथा दुर्गा मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, संतोष मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, रमाशंकर गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गुप्ता, मेवालाल, राजकुमार, बलराम दूबे, दुर्गा गुप्ता आदि शामिल रहे।