फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरएसएस ने विजय दिवस को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 16 दिसंबर को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस को भारत स्वाभिमान दिवस एवं दंड प्रहार दिवस के रूप में मनाया। नगर के दुर्गा प्रभात शाखा पर जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त एवं जिला प्रचारक विनय के नेतृत्व में विशेष दंड प्रहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




शाखा में पहुंचे लगभग 20 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक एक हजार से अधिक दंड प्रहार किए। जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत हुई थी। 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। आरएसएस इस विजय को भारत स्वाभिमान दिवस एवं विजय दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। स्वयंसेवकों को इस दिन अपनी शाखाओं पर कम से कम एक हजार दंड प्रहार करने का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में अनिल जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, मेवालाल, राजकुमार, श्याम कुमार, अंबिका पटेल, सुरेंद्र अग्रहरी, छोटेलाल गुप्ता, सुभाष वर्मा, सुभाष गुप्ता, वृंदावन अग्रहरी, विवेक कुमार गुप्ता व कृष्ण कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें