कोठीभार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हिंदू नव वर्ष मनाया। नगर संचालक सत्यनारायण जायसवाल व संयोजक अमर नाथ खरवार ने कहा की हिंदू संस्कृति ऋषियों व गुरुजनों का हमेशा आदर सत्कार करती आई है। प्राचीन समय में ऋषि व गुरुजन वैज्ञानिकों की भांति शोध कर समाज के हर पहलुओं पर काम करते हुए मानव समाज को दिशा देते थे। जो भारतीय संस्कृति का इतिहास है। इस अवसर पर नगर कार्यवाह अरविंद, आचार्य संतोष मद्धेशिया, विजय केसरी, विजय नारायण सिंह, अमित पूरी मौजूद रहे। संवाद