महराजगंज। अधिसूचना के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग होगी। नामांकन दाखिल करने के दौरान मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी अपने साथ सिर्फ चार लोगों को ही नामांकन कक्ष में ले जा सकेंगे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए भी इतने ही लोगों को ले जाने की अनुमति होगी।
मंगलवार को एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने कहा कि जिले में एक जून को मतदान है। सात से 14 मई तक नामांकन होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन की तैयारियां चल रहीं हैं। मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी अपने साथ नामांकन कक्ष के दोनों तरह बैरीकेडिंग होगी। कलक्ट्रेट के गेट नंबर दो से उम्मीदवारों को आने और जाने की अनुमति होगी। नामांकन कक्ष की ओर जाने वाले मार्ग के 100 मीटर दूर ही गाड़ियां रोकी जा सकती हैं। इनकोर प्रशिक्षण भी कर्मियों को दिया गया।
आरओ एसडीएम सदर रमेश कुमार को बनाया गया है, जिनकी मदद के लिए तीन कर्मी जो विभिन्न विभागों के होंगे उन्हें नामित किया जाएगा। एडीएम ने कहा शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संबंधित गतिविधि संपन्न करानी है। इसके मद्देनजर नामांकन कक्ष जो कलक्ट्रेट में हैं। उसका निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया है। कहा कि जिस कार्य के लिए निर्देश दिया गया है। उसे कर्मी हर हाल में पूर्ण करें। वाहन आने-जाने के लिए अवरोध के लिए बैरीकेडिंग पूरी की जाए। सीसीटीवी कैमरा, लैपटाप की स्थिति कक्ष में ठीक करा दी गई है। वाटर प्यूरीफायर सही कराने को कहा गया है।