फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.18 करोड़ रुपये जारी, सुधरेगी 24 सड़कों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को मिली पहली किस्त की धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बदहाल हो चुकी सड़कों की सेहत जल्द सुधरेगी। शासन स्तर से इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है। पहली किस्त के रूप में 24 सड़कों की दशा को सुधारने के लिए कुल 1.18 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। धनराशि मिलने से कार्य को जल्द प्रारंभ किया जा सकेगा।
जिले में बड़ी संख्या में ऐसी सड़क है जिनकी विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजकर धनराशि की मांग की है। शासन स्तर से विशेष मरम्मत के लिए भेजी गई लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के 21 सड़कों व निर्माण खंड के तीन सड़कों की मरम्मत के लिए कुल 1.18 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। जारी धनराशि से कुल 25 किलोमीटर के सड़क के निर्माण का कार्य शुरू होगा। मानक के मुताबिक जैसे-जैसे कार्य की प्रगति होगी, उसी प्रकार भुगतान भी होगा।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड की इन सड़कों की सुधरेगी दशा
महराजगंज चौक से गौनरिया राजा, झनझनपुर से अरनहवा, नदुआ संपर्क मार्ग, नदुआ से शंकरपुर टोला, नरायनपुर से घमहा, दीनदयाल कॉलेज से चिउरहां, रूधौली भावचक, सिसवा राजा, सोनवल से लोनिया टोला, घुघली-शिकारपुर मार्ग से लोनिया टोला, घुघली शिकारपुर मार्ग से बरवां खास, लोहेपार संपर्क मार्ग, निचलौल-बहुआर मार्ग से बहुआर कला, पुरुषोत्तमपुर से हुदरोहिया, सबया से रमगढ़वा, बरियारपुर से जमुनिया, जीएम मार्ग से उर्दहनी, जीएम मार्ग से सिरसिया बलुआ, कतरारी, लखिमा काली मंदिर से नहर पटरी, लक्ष्मीपुर व मोहनापुर संपर्क मार्ग पर कुल 3 करोड़ 94 लाख से लगभग 26 किलोमीटर सड़क का निर्माण। वहीं निर्माण खंड के तीन सड़कों मेंं कोनघुसरी से बरवार भरपुरवा, जमुनिया से पड़रहवा-परसौनी मार्ग व सीएसएनटीएन से सरोतरपुर मार्ग पर लगभग 80 लाख से तीन किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण।
विज्ञापन

-
जिले में 24 जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.18 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। कार्य को तीव्र गति से कराते हुए यात्रियों व राहगीरों की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास होगा।
गंगासागर यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें