फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने महिला दुकानदार को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवलापुर खुर्द पहाड़ी टोला में पुरानी रंजिश को लेकर महिला दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना 25 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे की है। पीड़िता इंद्रावती देवी पत्नी चौथी गोंड़ ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही गुड्डू देवी पत्नी अवधेश, सन्नी पुत्र अवधेश और अवधेश पुत्र स्वर्गीय बुधई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर बात बढ़ गई और आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सन्नी द्वारा किए गए हमले से इंद्रावती की नाक पर गंभीर चोट आई, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। नाक से लगातार खून बहने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी चौक ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें