फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्यूआर कोड से होगा ई-रिक्शा का रूट निर्धारण

Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ई-रिक्शा आने से परिवहन सेवा सुगम बनी है, लेकिन मनमाने रूट पर संचालन और जहां-तहां एवं निषिद्ध एरिया में इनकी पार्किंग के कारण दुश्वारियां भी बढ़ी हैं। इसपर नियंत्रण के लिए अब एआरटीओ और यातायात पुलिस ने साझा प्रयास शुरू किया है। क्यूआर कोड के जरिये अब ई-रिक्शा का रूट तय होगा। जांच के समय क्यूआर स्कैन कर जांच किया जा सकेगा कि किस रूट पर संचालन की अनुमति उक्त ई-रिक्शे की है। इस संबंध में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा का संचालन तय रूट पर हो इसके लिए क्यूआर कोड की अनिवार्यता प्रभावी की जाएगी। जल्द ही रूटवार क्यूआर कोड जनरेट कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें