महराजगंज। नगर के एक होटल में रोटरी क्लब की मासिक बैठक हुई। क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि अक्तूबर नवंबर और दिसंबर माह में होने वाले सामाजिक कार्यों की छह बिंदुओं पर सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। शिक्षा वर्षों से भी रोटरी क्लब द्वारा तमाम सामाजिक कार्यों को करता चला आ रहा है।
महराजगंज महोत्सव में रोटरी क्लब की भूमिका अहम रही है। रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि आने वाले नए वर्ष के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारी सपरिवार जंगल के किसी गेस्ट हाउस में पार्टी करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सभी पदाधिकारी की सहमति भी प्राप्त हुई है।
रोटरी क्लब के पूर्व सचिव हमीदुल्लाह खान ने कहा कि आगामी वर्ष के अध्यक्ष पद का चुनाव जनवरी माह में तय कर इंटरनेशनल रोटरी क्लब को भेज दिया जाए। उसकी भी सहमति सर्वसम्मति से की गई।
इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव देवेश पांडेय, डॉ. सलीम, पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, दशरथ गुप्ता, डॉ. मनोज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद