फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोटरी क्लब ने पांच साइकिल व सिलाई मशीन वितरित की

Sun, 03 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से रोडवेज बस स्टेशन परिसर में शनिवार को पांच छात्राओं को साइकिल व पांच बालिकाओं को सिलाई मशीन दी गई। मुख्य अतिथि सदर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि सभी पूरे मनोयोग के साथ अपनी पढ़ाई करें। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब महराजगंज अपने उद्देश्यों में बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव के कार्यक्रम को महत्व दे रहा है।
एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कहा कि रोटरी सेवा का सतत् संकल्प है। सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मशीन प्रदान की गई है। आगामी सचिव आत्माराम गुप्त ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव देवेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, डॉ. एसके वर्मा, उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ. कृष्णा साहनी, पूर्व कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, डॉ. सलीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें