फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: खतरे के निशान से ऊपर बह रही रोहिन व चंदन नदी, सांसत में ग्रामीण

Sat, 08 Oct 2022 05:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कुल 147 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने अक्तूबर माह में वर्ष 2014 में हुए सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
 
विज्ञापन
चंदन नदी ओवर फ्लो ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में शुक्रवार को दिन भर बारिश नहीं हुई। बावजूद इसके नदियों के जलस्तर में कोई खास गिरावट नहीं आई है। रोहिन व चंदन नदी के साथ महाव नाला जहां खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है वहीं, गंडक, प्यास व राप्ती खतरे के निशान से मामूली नीचे है।

विज्ञापन


आने वाले कुछ दिनों में अगर बारिश हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़नी तय हैं। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कुल 147 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने अक्तूबर माह में वर्ष 2014 में हुए सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन


नदी/नाले का नाम खतरे का निशान जलस्तर (शुक्रवार शाम चार बजे )
रोहिन नदी 82.44 मीटर 83.31 मीटर
राप्ती नदी 80.30 मीटर 79.41 मीटर
गंडक नदी 365.50 मीटर 361.10 मीटर
चंदन नदी 101.05 मीटर 101.10 मीटर
प्यास नदी 102.25 मीटर 102.00 मीटर
महाव नाला 5.5 फीट 6 फीट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें