फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रयाग जाने लगीं रोडवेज बसें, लोकल रूट के यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग के लिए भेजी गई 5 रोडवेज बसें
विज्ञापन

सहालग में बढ़े यात्री तो घटी बसों से दिक्कत
महराजगंज। शिवरात्रि निकट आते ही एक बार फिर जनपद से श्रद्धालुओं को लेकर रोडवेज बसें निकलने लगी हैं। 5 रोडवेज बसें स्टेशन के साथ पनियरा व सिसवां से निकलने की वजह से लोकल रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

महराजगंज डिपो के पास अनुबंधित मिलाकर कुल 76 रोडवेज बसें हैं। प्रयाग माघ मेला में बसों को ले जाने का क्रम जनवरी से बना हुआ है। मकर संक्रांति व बसंत पंचमी के लगभग में रोडवेज बसों के प्रयाग जाने से लोकल रूट पर दिक्कत बढ़ी थी लेकिन उस समय सहालग पर विराम था। इस वजह से यात्रियों की संख्या लोकल रूट पर बहुत अधिक नहीं थी। लेकिन महाशिवरात्रि स्नान से पहले सहालग शुरू होने से लोकल यात्री अधिक निकल रहे हैं। पर्याप्त रोडवेज बसों के न होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्री मजबूरी में व्यावसायिक वाहनों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जरूरत पर नहीं मिलती रोडवेज
सोमवार दोपहर बस स्टेशन पर अजय वर्मा, संतोष चौधरी ठूठीबारी के लिए बस का इंतजार करते मिले। इन लोगों ने बताया कि एक घंटे से ठूठीबारी के लिए कोई बस नहीं गई। शादी कार्यक्रम में जाना है लेकिन लगता कि समय से नहीं पहुंच सकेंगे। मोनू पांडेय व राजमन पनियरा के लिए इंतजार कर रहे थे। दोनों ने बताया कि पूछताछ केंद्र से बताया गया है कि उस रूट की बस आएगी तब यहां से सीधे पनियरा के लिए बस मिलेगी। 40 मिनट से उस रूट पर कोई बस नहीं गई।
विज्ञापन

वर्जन
जितनी रोडवेज डिपो के पास उपलब्ध है उनका संचालन कराया जा रहा। माघ मेला में बस जाने से लोकल रूट पर थोड़ी दिक्कत है। यात्रियों को थोड़ा बहुत इंतजार करना पड़ रहा। सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें