फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवां-घुघली रूट पर शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल रूट से दो, गोरखपुर से कम होंगी तीन बस
विज्ञापन

फरेंदा रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी

महराजगंज। परिवहन निगम की तरफ से जनवरी में सिसवा और घुघली के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा। इसके लिए राज्य स्तर से आदेश मिले हैं कि जिस रूट पर वाहन अधिक हों, उस रूट से बस कम करते हुए उन रूटों पर संचालन शुरू कराया जाए जिस पर पहले संचालन नहीं था। इसी निर्देश के क्रम में महराजगंज डिपो संचालन शुरू करने की कवायद में जुटा है।
महराजगंज डिपो से सात बस निचलौल के लिए चलाई जाती हैं। गोरखपुर डिपो से भी इस रूट पर कुछ बसें हैं। डिपो अब इस रूट से दो बस कम करेगा। इसी तरह गोरखपुर रूट पर 11 बस का संचालन है। इनमें से तीन बसों को कम किया जाएगा। वहीं डिपो इन बसों से महराजगंज से घुघली और महराजगंज से सिसवां तक संचालन शुरू कराएगा।
विज्ञापन

वहीं फरेंदा रूट पर एक बस अतिरिक्त बढ़ाई जा सकती है। फरेंदा रूट पर सिर्फ तीन बस का संचालन है, जबकि इस रूट पर यात्री अधिक मिलते हैं। इसी तरह मुख्यालय से सिसवां व घुघली के लिए बसों का संचालन ही नहीं था। दोनों उपनगर रेल सेवा से जुड़े हैं। यहां के लिए बस संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन


प्रधान कार्यालय से निर्देश है कि जिन रूट पर बस अधिक हों, वहां से हटाकर जहां के लिए परिवहन सेवा नहीं है उस रूट पर बस संचालन किया जाए। निचलौल रूट से दो और गोरखपुर रूट से तीन बसों का संचालन कम करते हुए इन्हें घुघली और सिसवा रूट पर लगाया जाएगा। इस मार्ग पर परिवहन सेवा न होने से दिक्कत थी। - सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें