फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की बस, 25 यात्री हुए घायल

Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक अस्पताल में सभी का उपचार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस सोनौली से दिल्ली के रूट पर चलती है।
विज्ञापन
Maharajganj News - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से महराजगंज आ रही रोडवेज की बस बुधवार देर रात करीब एक बजे गौनरिया बाबू गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बस में सवार उमेश कुमार (44) निवासी लोहिया नगर, ममता (48) निवासी लोहिया नगर, बासमती (58) निवासी भागाटार, अदराजी सहित 25 यात्री घायल हैं।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक अस्पताल में सभी का उपचार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस सोनौली से दिल्ली के रूट पर चलती है। ऐसा लगता है कि चालक को इस रूट के बारे में जानकारी नहीं थी। इसी वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है।

घायल यात्रियों ने बताया कि बस का चालक नशे में था। तेज गति से बस चलाने की वजह से हादसा हुआ। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकतर यात्री महराजगंज के रहने वाले हैं। देर रात अस्पताल में प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें