फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 नगर निकायों की सड़कें होंगी चकाचक...22 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 04 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बदहाल पनियरा- रजौड़ा मार्ग।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से जिले के 11 नगर निकाय क्षेत्रों की 88 सड़कों को दुरुस्त करने और नए सिरे से बनाने की योजना को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इन कार्यों पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह योजना मुख्य रूप से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए लागू की जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर आवागमन और नागरिक सुविधा मिल सके।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 11 निकाय हैं, जिनमें तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायत शामिल हैं। इन निकायों में सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए डूडा ने कार्ययोजना योजना तैयार की है। नगर पालिका महराजगंज में इस क्षेत्र में आठ करोड़ रुपये की लागत से 24 इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों के साथ-साथ नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

नौतनवा में तीन करोड़ रुपये के बजट से 12 इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण होगा, जिसमें नालियों का कार्य भी शामिल है। वहीं, आनंदनगर (नगर पंचायत) में इस निकाय में दो करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 13 इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण होगा।
वहीं, बृजमनगंज में 66 लाख रुपये के बजट से चार इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
चौक में इस नगर पंचायत में एक करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से आठ सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों के साथ नालियों का निर्माण होगा। इसके अलावा घुघुली 68 लाख रुपये के बजट से तीन इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। निचलौल में इस क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से 14 इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों के साथ नालियों का निर्माण होगा। पनियरा एक करोड़ 82 लाख रुपये के बजट से सात इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसी तरह परतावल में इस नगर पंचायत में 54 लाख रुपये की लागत से दो इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का निर्माण होगा, जबकि सोनौली 13 लाख रुपये के बजट से एक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें