फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सर्विस लेन कीचड़युक्त, चलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
महराजगंज में यूनियन बैंक के पास सर्विस लेन कीचड़ से सनी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शहर में सर्विस लेन कीचड़युक्त, चलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी से मुख्य सड़क ही नहीं मोहल्ले की सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। वार्डों को जोड़ने के लिए एनएच द्वारा निर्माणाधीन सर्विस लेन भी बदतर हो गया है। उस रास्ते से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। रास्ते के खराब होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अविलंब व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
फरेंदा रोड के किनारे दोनों तरफ सर्विस लेन कीचड़ युक्त हो गया है। इधर से आने जाने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात में तो कई लोग गिर कर घायल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके सर्विस लेन को ठीक करने में कार्यदायी संस्था द्वारा शिथिलता दिखाई जा रही है। हल्की बूंदाबांदी से मुख्य सड़क पर हुई फिसलन कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है। वाहन चालकों को मुख्य सड़क से गुजरने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने खुली नाली पर पटरी बल्ली रखकर आने जाने का जो रास्ता बनाया है, वह भी खतरनाक हो गया है। इस पर थोड़ी सी असावधानी हो जाए तो कोई भी गिरकर घायल हो सकता है। शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने सुमित वर्मा ने बताया कि अगर सर्विस लेन पर गिट्टी डाल दी गई होती तो बारिश होने पर कीचड़ नहीं होती। यही नहीं जल निकासी का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे घरों से निकने वाला पानी भी सर्विस लेन में ही गिर रहा है। ऐसे में इधर से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। मुन्ना यादव ने कहा कि सर्विस रोड चलने योग्य नहीं है। एनएच के अधिकारी लोगों की समस्याओं से बेखबर हैं। मुख्य सड़क ही नहीं राजीव नगर मोहल्ले में अंदर की सड़क कीचड़ युक्त होने से बेहद खतरनाक हो गई है। आने-जाने के दौरान लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लेकिन इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी गंभीर नहीं है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एचएन पाल ने बताया कि सड़क निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। सर्विस लेन को भी ठीक करने की व्यवस्था की जा रही है। जल्दी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खराब होने से दुकानदारी भी हो रही चौपट
फरेंदा रोड पर दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि सड़क कीचड़ युक्त होने से लोग दुकान तक पहुंचने से परहेज कर रहे हैं। दुकानदारों की आय प्रभावित हो रही है। किराना व्यवसायी अमन गुप्ता ने कहा कि एनएच निर्माण में लोगों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। अगर यही हाल कुछ दिन और रहा तो व्यवसाय चौपट हो जाएगा। अभिषेक राय ने कहा कि बीते दो दिन से आय पर असर पड़ा है। सड़क कीचड़ युक्त हो गई है, जिससे ज्यादातर लोग आने जाने से परहेज कर रहे हैं। अभिषेक पांडेय ने कहा कि कार्यदायी संस्था के अधिकारी जनहित का जरा भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। जिससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें