फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच निर्माण को काटे जा रहे पेड़, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
टेढ़वा के पास पेड़ काटने को लेकर लगा जाम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एनएच-730 का निर्माण लगा रहा जाम, बाशिंदे परेशान
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों आप राष्ट्रीय राजमार्ग-730 से होकर गुजरने की सोच रहे हैं तो संभल कर जाएं। शहर की ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही आपके सफर को दोगुना कर सकती है। दरअसल, सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएच पर चिन्हित पेड़ों का कटान का काम चल रहा है, जिससे जिला चिकित्सालय व नगर के बीच वाहन चालक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। वहीं, आसपास के बशिंदों को ट्रैफिक के शोर और बारिश होने पर किचड़ से दो चार होना पड़ रहा है। इसके चलते निर्माण कार्य लोगों के लिए राहत की बजाए मुसीबत बन गया है।
जानकारी के अनुसार फरेंदा व महराजगंज के बीच एनएच-730 का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ स्थित पेड़ों की कटाई जारी है। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ देखते देखते वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। लोग जाम में घंटों परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि मरीजों को जिला अस्पताल से नगर को पार करने में ही घंटों बर्बाद हो रहे हैं। जाम में फंसे वाहन चालक रमेश व लालधारी ने कहा जिम्मेदारों को चाहिए आवागमन को देखते हुए पेड़ों की कटान रात को कराएं।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को देखते हुए शहर में प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई हैं। खास कर पेड़ों की कटाई की जगह पर दो ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु करने को तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

------------------------------
सड़क की खुदाई से पेयजल पाइप लाइन कटी
महराजगंज। नगर के अंदर एचएच-730 निर्माण के लिए सड़क की खुदाई होने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे राजीव नगर मोहल्ले के कई घरों में जलापूर्ति ठप है। टेढवा कुटी के पास पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आसपास कई घरों में पेयजल संकट हो गया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि टेढ़वा कुटी के पास एक स्थान पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे बुधवार तक ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें