बॉर्डर पर डीजल-पेट्रोल की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर भीड़ की वजह से क्षेत्रीय किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन लगने के बावजूद भी किसानों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।
शनिवार की सुबह पड़ियाताल स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह के चार बजे से ही क्षेत्र के किसान डीजल लेने के लिए पहुंचकर लाइन में लग गए। वहीं तस्करों का झुंड बड़े-बड़े गैलेन लेकर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए उमड़ पड़ा। तस्कर डीजल-पेट्रोल के लिए आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा पर उतर गए।
गुस्साए लोगों को देखकर मौजूद पेट्रोल कर्मचारियों ने तेल देना बंद कर दिया। इससे नाराज क्षेत्रीय किसानों ने पड़ियाताल पेट्रोल पंप के सामने ठूठीबारी-नौतनवां मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर लगा कर दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सड़क को जाम कर दिया।
वहीं तस्करों का गैलेन स्थानीय किसान फोड़ने लगे यह देख तस्कर भाग खड़े हुए। जाम के बावजूद मौके पर कोई अधिकारियो के न पहूॅचने के बाद लोगो को परेशान होता देख किसानो ने जाम हटा दिया।
इस संबंध में नौतनवॉ एसडीएम विक्रम सिंह का कहना है कि चुनाव के कारण थानो पर फोर्स मौजूद नहीं है।तस्करो पर लगाम लगाया जायेगा।