फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाने के चिउटहा चौराहे पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सख्ती बरतते हुए भीड़ काे हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिउटहा निवासी कृष्णावती अनुसूचित जाति की हैं। उन्होंने घर के बगल की ही मुन्नी देवी, उनकी दोनों बहुओं और राहुल के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने हुए मारने-पीटने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सिंदुरिया पुलिस ने तीन दिसम्बर को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर सीओ सदर और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी पहुंचे। सुरक्षा को लेकर चार थानों की पुलिस टीम तैनात रही। सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें